मॉडल कॉलेज राजमहल में वृक्षारोपण व पुस्तकालय-वाचनालय का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपायुक्त हेमंत सती ने छात्रों को दिया समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच का संदेश

राजमहल । मॉडल कॉलेज राजमहल में बुधवार को एलएंडटी के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम और पुस्तकालय-वाचनालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहिबगंज उपायुक्त श्री हेमंत सती रहे।कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त ने वीर सिदो कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अतिथियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर लगभग 100 फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए। इसी क्रम में उपायुक्त ने मॉडल कॉलेज पुस्तकालय एवं वाचनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उपायुक्त का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उपायुक्त श्री सती ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा युवाओं के कंधों पर ही भारत का भविष्य टिका है। उन्हें समय का सदुपयोग करना चाहिए और सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मक तथा संयमित ढंग से करना चाहिए। गरीब होना गुनाह नहीं है, आलसी होना गुनाह है। 

विद्यार्थियों को लुक्स पर नहीं बल्कि किताबों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कॉलेज परिसर में बने मिनी म्यूजियम, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास रूम का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने तिलक और पुष्प के साथ अतिथियों का स्वागत किया। जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह, मुखिया मेरिनिला टुडू,, राजमहल एसडीओ सदानंद महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कॉलेज के संकल्प जल बचाए पेड़ लगाए और प्लास्टिक हटाए को रेखांकित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि सभी के सहयोग से मॉडल कॉलेज को आदर्श महाविद्यालय बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रमजान अली ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार ने दिया। इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधि रतनेश कुमार, सौवक राहा, अनिल कुमार साहू समेत कॉलेज के डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. सतमूर्ति झा, शिक्षकगण, अभिभावक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें