एनएच-522 पर बेकाबू होते हालात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क जाम और गंदगी बनेगा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : जिले का ऐतिहासिक कस्बा झुमरा, जहां 1952 से लगातार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता आ रहा है, आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। भक्ति और परंपरा के इस पर्व को देखने हर साल हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन उनके स्वागत में अव्यवस्था और दुर्गंध पसरी होती है। सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है एनएच-522 पर लगने वाला भारी सड़क जाम। सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली दुकानों ने पूरी सड़क को संकरा बना दिया है। नतीजा यह होता है कि वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और श्रद्धालु पंडाल तक पैदल ही जाम में फंसते हुए पहुंचने को मजबूर हो जाते हैं। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी मुसीबत होगी । खासकर धार्मिक आयोजनों और मेलों के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से लगने वाली दुकानों के कारण न केवल ट्रैफिक की आवाजाही बाधित होती है, बल्कि आमजन को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झुमरा मंदिर जाने वाले रास्ता में लगने वाली अस्थायी दुकानों के चलते सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इससे वाहन चालकों को दोनों ओर से आने-जाने में कठिनाई होती है। कई बार तो एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है, जिससे जीवन जोखिम में पड़ जाता है।

गंदगी से बेहाल होगे श्रद्धालु

तालाब के पास फैली गंदगी भी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। दुकानदारों द्वारा फेंका गया कचरा, प्लास्टिक की थैलियाँ, खाने-पीने के अवशेष और बिना निकासी के जमा गंदा पानी, इलाके में बदबू फैला रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि साफ-सफाई की इतनी बुरी हालत उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। जहां एक ओर वे पूजा-पाठ और धार्मिक क्रियाकलापों के लिए आते हैं, वहीं दूसरी ओर गंदगी और बदबू से उनका मन खराब हो जाता है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि एनएच-522 पर अवैध रूप से लगने वाली दुकानों को हटाया जाए। तालाब के आसपास सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए। साथ ही, कूड़ा निपटान के लिए कचरा पात्र लगाए जाएं और स्वच्छता कर्मियों की तैनाती की जाए।

गंदगी बनेगी श्रद्धालुओं के लिए सिरदर्द

एनएच-522 के किनारे स्थित तालाब के आसपास फैली गंदगी श्रद्धालुओं के लिए सिरदर्द बनेगी पूजा पंडालों के थोड़ा सा आगे कचरे का ढेर लगा है, और नियमित सफाई न होने से दुर्गंध फैली हुई है। इससे वातावरण अशुद्ध हो रहा है और धार्मिक माहौल में खलल पड़ रहा है।

क्या कहते हैं दारू प्रखंड की जनता

पवन, सागर, रंजीत, अनिल और अन्य ग्रामीण ने बतलाया कि झुमरा में एनएच-522 पर सड़क जाम और गंदगी की यह समस्या केवल यातायात की नहीं है, यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में इससे और गंभीर परिणाम हो सकते हैं। झुमरा दुर्गा पूजा में जिनगा, रामदेव खरिका, झुमरा, कोय, जोनहया, महेशरा, क्वालु, हरली, पेटो, मेढकुरी, घाघरा, मोकतमा, दिगवार, तुरिबार, रचंगा सहित दर्जनों गाँव के श्रद्धालु माता का दर्शन करने पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें