पलामू से हिरासत में लिया गया युवक पूछताछ के बाद रिहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आतंकी कनेक्शन की आशंका पर हुई थी कार्रवाई

पलामू/रांची । दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में हिरासत में लिए गए इस्लामगंज निवासी युवक गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना (22 वर्ष) को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। गुलशेर को बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से उठाया गया था। सूत्रों के अनुसार, गुलशेर को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया था। जांच एजेंसियों ने उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त कर खंगाला। कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद फिलहाल उसे रिहा कर दिया गया है। अब तक इस मामले पर जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुलशेर की भूमिका को लेकर जांच अभी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गौरतलब है कि बुधवार को ही राजधानी रांची से एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी की गई थी। उसके बाद से राज्य में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और अलग-अलग जिलों में निगरानी तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें