बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी और उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मरांडी ने पत्र में पूछा कि उत्पाद विभाग से संबंधित कागजातों को एसीबी ने आधी रात में क्यों हटाया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह कार्रवाई रात के अंधेरे में संदिग्ध तरीके से क्यों की गई और क्या इससे राज्य के राजस्व को नुकसान पहुँचाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस कार्रवाई की निगरानी स्वयं राज्य के डीजीपी ने की, जो चिंता का विषय है। मरांडी ने यह भी कहा कि पूर्व में भी एसीबी द्वारा कई फाइलें हटाए जाने से शराब दुकानों के आवंटन में अव्यवस्था हुई थी और राजस्व का नुकसान हुआ था। मरांडी ने आशंका जताई कि कहीं यह कार्रवाई संचिकाओं को जब्त कर दस्तावेजों को नष्ट करने की कवायद तो नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि आखिरकार एक ट्रक भर कागजात आधी रात को क्यों हटाए गए और इसके पीछे क्या उद्देश्य है।
पत्र में उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि क्या एसीबी और उत्पाद विभाग के भीतर किसी बड़े भ्रष्टाचार की तैयारी चल रही है तथा क्या यह कदम कुछ चुनिंदा अधिकारियों और राजनीतिक सरगनाओं को बचाने के लिए उठाया गया है। मरांडी ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें