मुख्यमंत्री 2 सितंबर को शिक्षकों और लैब सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी मंगलवार, 2 सितंबर को सहायक आचार्य, पीजीटी शिक्षकों तथा लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन स्थित नए सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चयनित अभ्यर्थी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विद्यालयों व महाविद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें