17 गाँवों में गंदे पानी की आपूर्ति, कांग्रेस नेत्री ब्यूटी मंडल की पहल पर प्रशासन सक्रिय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बहरागोड़ा। पाटपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़े बहरागोड़ा प्रखंड के 17 गाँवों में पिछले आठ दिनों से गंदा पानी आपूर्ति होने की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आया है। कांग्रेस नेत्री ब्यूटी मंडल द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को तत्काल स्थल निरीक्षण कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, योजना से जुड़े लगभग 1700 घरों में मटमैला पानी पहुँच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन लगातार बारिश के कारण पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। जलापूर्ति केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि पानी फिल्टर करने का प्रयास जारी है और दो से तीन दिनों में स्थिति सामान्य होने की संभावना है। इसके अलावा, बड़ाकुर्शी पंचायत के खूंटाडीह गाँव में छह माह से सोलर जलमीनार खराब होने के कारण पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के बंद रहने से उन्हें और राहगीरों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने से ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थायी समाधान होगा और उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें