लातेहार में डबल मर्डर: पत्नी और मासूम बेटे की पति ने की हत्या, फरार आरोपी की तलाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लातेहार। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां मोहनलाल उरांव नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतकों की पहचान सोनामणि देवी (30 वर्ष) और उसके बेटे सूरज उरांव (3 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विवाद ने लिया खौफनाक रूप

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी मोहनलाल और सोनामणि पिछले पांच साल से साथ रह रहे थे और लगभग एक साल पहले उन्होंने शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। शनिवार को भी विवाद हुआ, लेकिन यह अचानक हिंसक हो उठा और आरोपी ने पत्नी और छोटे बेटे पर हमला कर दिया।

बड़े बेटे की जान बची मासूमियत से

आरोपी ने अपने पांच वर्षीय बेटे सागर उरांव को भी मारने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने रोते हुए कहा—
“स्कूल में मास्टर साहब बताते हैं कि बच्चों को नहीं मारना चाहिए, मुझे मत मारो।”
यह सुनकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया और भाग निकला।

गांव में सन्नाटा, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें