गुरुजी का मोरहाबादी आवास अब पत्नी रूपी सोरेन के नाम आवंटित

रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनका मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम आवंटित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। गुरुजी की ही तरह रूपी सोरेन को भी यह आवास … Read more

सचिवालयों में अगले सप्ताह पांच दिन की छुट्टी, कर्मचारियों में खुशी का माहौल

रांची। झारखंड के सरकारी सचिवालयों में अगले सप्ताह छुट्टियों की लंबी श्रृंखला देखने को मिलेगी। एक सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में सचिवालय कर्मियों को लगातार पांच दिन अवकाश मिलेगा, जबकि राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को … Read more

श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई महिलाएं घायल

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ घाटी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान रुक्मणी देवी और शनिचर रजक के … Read more

कुख्यात अपराधी वैभव यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत, 50 से ज्यादा मामले दर्ज

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने कुख्यात अपराधी वैभव यादव को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उसे 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत मंजूर की। वैभव पर हत्या, लूट और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। जमानत याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत में … Read more

एसबीयू में ध्यानचंद जयंती पर खेल समागम

रांची : प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जानेवाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में खेल समागम का आयोजन किया गया। समागम में बड़ी संख्या में विवि के शिक्षकों के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर निम्न स्पर्धाओं का आयोजन … Read more

मेहरमा में चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

65000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर बरामद गोड्डा। मेहरमा पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना सिहु-कान्हू चौक के पास स्थित एक मकान की है, जहां वादिनी के घर से लगभग एक सप्ताह की गैरमौजूदगी में चोरी हुई थी। … Read more

उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे: कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

रांची:उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आगामी 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले सत्तारूढ़ राजग (NDA) और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला तेज हो गया है। इस चुनाव में एनडीए की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। इसी क्रम में शनिवार … Read more

कमरे में ही दफनाया लिव-इन पार्टनर का शव, रघु उरांव ने कबूला जुर्म

लोहरदगा । लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के भिट्ठा चट्टी सोकरा गांव में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। गांव के रघु उरांव (35) ने अपनी लिव-इन पार्टनर फूलो उरांव (30) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने ही कमरे में दफना दिया। यह वारदात 25 अगस्त को हुई। … Read more

थानों में निजी कर्मियों की तैनाती पर रोक, SP ने जारी किया सख्त आदेश

हजारीबाग । हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी के कार्य करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह आदेश उस समय सामने आया जब औचक निरीक्षण के दौरान कई थानों में निजी कर्मियों से सरकारी काम कराए जाने की जानकारी मिली।पुलिस अधीक्षक ने … Read more

झारखंड में दो ट्रेनों पर पथराव, वंदेभारत और टाटा-कुर्ला एक्सप्रेस बनीं निशाना

रांची। रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को झारखंड में दो ट्रेनों पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। पहली घटना :टाटानगर-बरहमपुर वंदेभारत एक्सप्रेस जैसे ही चाईबासा स्टेशन के पास पहुंची, कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाए। इस दौरान E-1 बोगी … Read more