इस्कॉन से जुड़े रूस, यूएसए व ऑस्ट्रेलिया के छह कृष्ण भक्त पहुंचे कन्हैयास्थान

साहिबगंज। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनकी लीलाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार को इस्कॉन से जुड़े रूस, यूएसए तथा ऑस्ट्रेलिया के छह कृष्ण भक्त कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर पहुंचे। सभी यहां भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों को कृष्ण भक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। सभी कृष्ण भक्त आसपास के गांवों में … Read more

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक को किया गया रेफर

राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़गामा, मंगलहाट गांव में शुक्रवार की सुबह दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद स्थिर बताया गया है, जबकि दूसरे घायल को गंभीर हालत … Read more

छेड़खानी मामले के नाबालिग आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी मामले में नाबालिग लड़के को राधानगर पुलिस ने निरुद्ध करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में नाबालिग बच्ची की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस पर राधानगर पुलिस … Read more

समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलें सेविका: अंशु कुमार पांडेय

कुपोषण मुक्त झारखंड के तहत मनाया गया पोषण पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता बरहेट : शनिवार को प्रखंड सभागार में कुपोषण मुक्त झारखंड के तहत पोषण पखवारा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंशु कुमार … Read more

मोबाइल मेडिकल यूनिट ने सत्तर टोला में लगाया स्वास्थ्य शिविर

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। उधवा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा दियारा पंचायत के सत्तर टोला में पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में गांव के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए और अपनी जांच कराई। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के टीम ने सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया टेस्ट, बीपी, शुगर … Read more

डायरिया के संभावित प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने मुसहर टोला में लगाया स्वास्थ्य शिविर

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। बरहरवा: नगर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी मुसहर टोला में शनिवार को डायरिया के संभावित प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार त्वरित रूप से स्थापित किया … Read more

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव की हुंकार: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग अब किसी का चारागाह नहीं रहेगा और कामचोरों को उनकी कुर्सियों से हटाने का समय आ गया है। डॉ. अंसारी की यह घोषणा राज्य की स्वास्थ्य … Read more

रांची में दिखा भारतीय वायु सेना का शौर्य: झारखंड में पहली बार भारतीय सेना द्वारा एयर शो की प्रस्तुति दी गई, हैरतरंगेज प्रदर्शन से रांची वासी उत्साहित

सौरभ रायसंथाल हूल एक्सप्रेस विशेष संवाददाता रांची: भारतीय सेना अपने पराक्रम एवम शौर्य के वजह से विश्वभर में प्रख्यात है। झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय सेना के अंतर्गत वायु सेना अपने शौर्य का परिचय रांची वाशियो एयर शो के माध्यम से देने का कार्य किया। इस एयर शो में कई हैरतरंगेज करतब दिखाए गए … Read more

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रिम्स, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका संदिग्ध : अमर कुमार बाउरी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता रांची: कुछ दिनों पूर्व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के निर्देशानुसार रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार को पद से हटा दिया गया था यह मामला अब राजनीतिक बयानबाजी का कारण बन चुका है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा झारखंड की सवा तीन करोड़ … Read more

मुर्शिदाबाद में हुए हिंसक घटनाओं के विरोध में विहिप द्वारा रांची में आक्रोश प्रदर्शन किया गया

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता रांची:विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर, रांची ग्रामीण जिला एवं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक तथा सभी समविचारी हिन्दू संगठनों के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष धरना दिया गया। पश्चिम बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हिंदुओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा … Read more