सदर अस्पताल गिरिडीह में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का किया गया लोकार्पण

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह : जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज इरफान अंसारी मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार तथा सुदिव्य कुमार, मंत्री, नगर एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी, शिक्षा विभाग, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के … Read more

कुंज बिहारी साहू बने तेली साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हजारीबाग : विगत 8 अप्रैल को गिरिडीह में बंगाल, बिहार और झारखंड की संयुक्त उपस्थिति में तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) का गठन किया गया था। सर्वसम्मति से सुनील साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये थे। सुनील साहू एवं कुंज बिहारी साहू ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया … Read more

डॉ इफ्शा खुर्शीद बनी विभावि परीक्षा विभाग में ओएसडी सह प्लेगियारिज्म जांच के नोडल पदाधिकारी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हजारीबाग : विभावि के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक, डॉ इफ्शा खुर्शीद को तत्काल प्रभाव से पीएचडी साहित्यिक चोरी जांच एवं शोधगंगा कार्य हेतु नोडल पदाधिकारी … Read more

पैक्स भवन का ताला तोड़कर धान की चोरी

थाने में आवेदन संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हजारीबाग : नयाटांड़ पैक्स भवन ग्रिल का बीते रात शुक्रवार को ताला तोड़कर चोरों ने कई बोरियां धान चुरा ले गए। उक्त आशय को लेकर पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। इसके पूर्व तीन मर्तबा और … Read more

डेम में डूबने से मासूम की मौत

गांव में शोक की लहर संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हजारीबाग : दारू थाना क्षेत्र के गांव गाड़ीसाडम में शुक्रवार को 10 साल के मासूम शक्ति कुमार की डेम में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार पिता स्वर्गीय राजेश राणा कबलासी … Read more

साहा टोला के ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर डीसी को लिखा पत्र

बोरियो। प्रखंड क्षेत्र के मोतीपहाड़ी पंचायत के साहा टोला के ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर शनिवार को उपायुक्त को आवेदन लिखा है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव में कुंआ सूख गया है। चापाकल खराब पड़ा है। लेकिन उनलोगों की समस्या का कोई सुध लेने वाला नहीं है। ग्रामीणों को पीने … Read more

डीसी ने करम पहाड़ में कई विद्यालयों का किया निरीक्षण

व्यवस्था सुधार को लेकर दिया आवश्यक निर्देश साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने शनिवार को करम पहाड़ स्थित पहाड़िया आदिवासी कल्याण विद्यालय एवं एनजीओ से संचालित आदिवासी जनजातीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति कम देख गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने … Read more

पुलिस के समझाने-बुझाने पर हटाया गया जाम

मामला सड़क हादसे में मौत का संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता तालझारी। शुक्रवार रात्रि को खैरबनी गांव के समीप महाराजपुर-तालझारी मुख्य सड़क पर दुर्घटना से थाना क्षेत्र के खैरबन्नी गांव के नारायण ठाकुर के पुत्र कुंदन कुमार ठाकुर की मौत स्कॉर्पियो के धक्का से हो गई थी । दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही रात्रि … Read more

ईस्टर संडे को लेकर ईसाइयों ने की अपने परिजनों के कब्रों की साफ-सफाई

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता तालझारी। सीएन आई इपीफनी चर्च के लोगों ने शनिवार की सुबह कब्रिस्तान में अपने- अपने परिजनों के कब्र की साफ-सफाई कर रंगाई-पुताई की। ऐसा माना जाता है कि ईस्टर संडे यीशु मसीह के पुनरुत्थान का एक आनंदमय उत्सव होता है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक … Read more

बांझी गोली कांड की मनाई 40वीं बरसी

सांसद विजय हांसदा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता। बोरियो। प्रखंड के बांझी में 19 अप्रैल 1985 को हुए गोलीकांड का शनिवार को 40वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा ने गोलीकांड में शाहिद हुए सांसद व अन्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। … Read more