संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : विगत 8 अप्रैल को गिरिडीह में बंगाल, बिहार और झारखंड की संयुक्त उपस्थिति में तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) का गठन किया गया था। सर्वसम्मति से सुनील साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये थे। सुनील साहू एवं कुंज बिहारी साहू ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की शनिवार 19 अप्रैल को पहली बार संगठन का विस्तार करते हुए सुनील साहू ने झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का घोषणा किया। चतरा जिला निवासी संजय स्नेही को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष तथा हजारीबाग जिला निवासी कुंज बिहारी साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है एवं लातेहार जिला निवासी राजु रंजन प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला निवासी मनोज गुप्ता, बोकारो जिला निवासी जोधन नायक एवं गिरिडीह जिला निवासी भागवत साह को भी झारखण्ड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि एक माह के भीतर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आपसी सहमती से प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करेंगे। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा सभी जिला का संयोजक घोषित किये जाएंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य होगा तेली समाज के बीच सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाना तथा किसी भी प्रकार के जुल्म-अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना।