बांझी गोली कांड की मनाई 40वीं बरसी

सांसद विजय हांसदा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता।

बोरियो। प्रखंड के बांझी में 19 अप्रैल 1985 को हुए गोलीकांड का शनिवार को 40वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा ने गोलीकांड में शाहिद हुए सांसद व अन्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गोलीकांड में शहीद हुए पूर्व सांसद फादर अंथोनी मुर्मू, मदन मुर्मू, भोगदो हेम्ब्रम, ठाकुर टुडु, ईश्वर मुर्मू, पांडा मरांडी, कांदन मुर्मू, मडगू मुर्मू, सकला टुडु, दुमचा बेसरा, अन्ना मुर्मू, बड़का मुर्मू, मुंशी मड़ैया, त्रिभन टुडु, दुखना टुडु की याद किया। कहा कि शहीदों की शहादत हमेशा याद रहेगी। इससे पूर्व सांसद विजय हाँसदा ने सबैया स्थित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में शिरकत की। जहां पेसा सहित अन्य एक्ट व आदिवासी संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, शहीद फादर एंथोनी मुर्मू के पुत्र क्लाइमेंट मुर्मू, झामुमो नेता स्टीफन मुर्मू, जेठा मरांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शहीद दिवस के अवसर पर बांझी में फुटबॉल खेल, नागड़े नाच आदिवासी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद व अन्य ने शिरकत की।

Leave a Comment