समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलें सेविका: अंशु कुमार पांडेय

कुपोषण मुक्त झारखंड के तहत मनाया गया पोषण पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बरहेट : शनिवार को प्रखंड सभागार में कुपोषण मुक्त झारखंड के तहत पोषण पखवारा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंशु कुमार पांडेय, समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका नूतन ठाकुर, फुलमुनि मरांडी, सुमित्रा देवी, पोषण ट्रैकर जिला समन्वयक कमल किशोर, मंथन समन्वयक अमन वर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 8 अप्रैल से पोषण पखवारा सप्ताह मनाया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के तहत कुपोषण से बचने के तरीकों को बारी-बारी से समझाया गया। कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक आहार की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गांव ग्राम में मिलने वाले सामानों से पौष्टिक आहार बनाकर लाया था। हरी साग-सब्जी, फल के अलावे घरों में भी पौष्टिक आहार बनाकर लेने से कुपोषण से बचाव किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर में कार्य करने हेतु निर्देश दिया। सेम बच्चा, मेम बच्चों के विषय, अति गंभीर कुपोषित की जानकारी, गर्भवती महिलाओं का वजन करना सहित अन्य जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने उपस्थित सेविकाओं से कहा कि समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलें, बच्चों की उपस्थित बढ़ाएं। आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया तो उस सेविका पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका मार्था सोरेन, रीना देवी, वंदना पंडित, प्रमिला देवी, पूनम देवी, रेणुका देवी, बिना मालतो, प्रिया देवी, लीलावती देवी, राजीव विजय मिंज सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment