रांची में दिखा भारतीय वायु सेना का शौर्य: झारखंड में पहली बार भारतीय सेना द्वारा एयर शो की प्रस्तुति दी गई, हैरतरंगेज प्रदर्शन से रांची वासी उत्साहित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस विशेष संवाददाता

रांची: भारतीय सेना अपने पराक्रम एवम शौर्य के वजह से विश्वभर में प्रख्यात है। झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय सेना के अंतर्गत वायु सेना अपने शौर्य का परिचय रांची वाशियो एयर शो के माध्यम से देने का कार्य किया। इस एयर शो में कई हैरतरंगेज करतब दिखाए गए जिससे लोगों में उत्साह का संचार हुआ खासकर युवाओं में काफी रोमांच देखा गया लोग “भारत माता की जय “और “जय हिंद”का नारा लगाते हुए नजर आए . एयर शो से ना केवल करतब दिखाया गया बल्कि अनुसान, जुनून और और सेना की भावना को दर्शाया गया। एयर शो का आयोजन पहली बार रांची में हुआ। जानकारी के लिए बता दे एयर शो का आयोजन कल भी यानी कि 20 अप्रैल को भी रांची में किया गया है।

सेना से प्रेरित होकर भारत का युवा आने वाले समय में सेना का हिस्सा बने यही मकशद है एयर शो के आयोजन का – संजय सेठ
झारखंड की राजधानी रांची में एयर शो का आयोजन होने से लोगों में काफी उत्साह देखा गया इसी बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय सेना से प्रेरित होकर भारत के युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना, वायु सेना का हिस्सा बने यही मुख्य मकशद था एयर शो के आयोजन का। एयर शो के दौरान वायु सेना के साहस का उदाहरण हम सभी ने देखा लेकिन दुर्भाग्य रही कि पिछले दिनों हुई ओला बिष्टि के कारण तीन जहाज को नुकसान पहुंचा जिस वजह से आज 6 जहाज ही एयर शो में भाग ले पाए कुल 9 जहाजों को भाग लेना था फिर भी किसीको महसूस नहीं हुआ कि कितनी जहाज है करतब इतना असाधारण था कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

लोगों से अपील है कल के एयर शो में भी बढ़ चढ़कर भाग ले – मंजुनाथ भजन्त्री
रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने रांची वाशियो से अपील करते हुए कहा कि कल भी एयर शो का आयोजन किया गया है कल रविवार के दिन ज्यादा संख्या में आकर एयर शो को सफल बनाए। रांची में पहली बार एयर शो का आयोजन किया गया है भारतीय वायु सेना के जांबाज अफसरों के द्वारा जो हैरतरंगेज प्रदर्शन किए गए वोह काफी प्रभावशाली रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें