मौत की सुरंग: सिक्किम में NHPC परियोजना में हादसा, 20 मजदूरों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिक्किम: सिक्किम के नामची जिले में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) की तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मीथेन गैस विस्फोट के बाद सुरंग के भीतर जहरीली गैस फैल गई और संरचना का एक हिस्सा ढह गया।

हादसे में अब तक कम से कम 20 मजदूरों की मौत की सूचना है, जबकि कई श्रमिक 24 घंटे से अधिक समय तक सुरंग के अंदर फंसे रहे। घने धुएं, जहरीली गैस और भारी मलबे के कारण राहत एवं बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

रेस्क्यू टीम सुरंग के अंदर फंसे अन्य श्रमिकों की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद परियोजना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें