हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

हजारीबाग: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव परिसर के अंदर पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही लोहसिंघना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने मुक्ति सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

शरीर पर मिले चोट के निशान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें