वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिकी दबाव बढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यदि डेल्सी रोड्रिगेज वह कदम नहीं उठातीं, जिसे अमेरिका वेनेजुएला के हित में सही मानता है, तो उनका हाल राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी ज्यादा बुरा हो सकता है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर डेल्सी अमेरिका की बात मान लेती हैं, तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस बयान को अमेरिका की ओर से सीधा राजनीतिक और सैन्य दबाव माना जा रहा है।

गौरतलब है कि डेल्सी रोड्रिगेज ने मादुरो को सत्ता से हटाने की अमेरिकी नीति की कड़ी आलोचना की है और मादुरो को दोबारा सत्ता में बहाल किए जाने की मांग की है। उनके इस रुख के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के संबंधों में और तल्खी आ गई है।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप की नीति को दर्शाता है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता और बढ़ सकती है। फिलहाल वेनेजुएला सरकार की ओर से इस चेतावनी पर औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें