कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, झारखंड में स्कूल बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क

झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाने से लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रांची में आज और कल सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई स्थगित कर दी गई है। आदेश के अनुसार स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रशासन ने लोगों से ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जा सकते हैं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें