भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब: “अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का इतिहास रखने वाला कोई ज्ञान न दे”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान द्वारा की गई टिप्पणी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि भारत के धार्मिक मामलों पर उपदेश देने का हक पाकिस्तान को नहीं है।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और क्रूरता पर ध्यान दे। जिनके खुद के यहां अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न का लंबा इतिहास है, वे दूसरे देश पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं रखते।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव बढ़ने और मुस्लिम विरासत को मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने घर की व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारत धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी बाहरी दखल को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें