पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री की मौत की अफवाह, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती दिखी। कई पोस्ट में यह दावा किया गया कि उनकी हत्या कर दी गई है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर अब तक ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सोशल मीडिया पर यह मुद्दा बहस का विषय बना हुआ है।

इस बीच रावलपिंडी की अड़ियाला जेल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनके परिवार को मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी जा रही। इमरान खान की बहनों अलीमा, नोरीन और उज्मा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने जेल के बाहर विरोध दर्ज कराया तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खींचते हुए सड़क पर घसीटा और मारपीट भी की।

परिवार का कहना है कि मुलाकात से रोकने और अफवाहों के बीच प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा जारी है। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें