भारत बनेगा सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार अगले वर्ष FY27 में मामूली गिरावट के साथ यह दर 6.2% रहने की संभावना जताई गई है। वैश्विक स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था उन देशों में शामिल रहेगी, जिनकी विकास गति सबसे तेज़ होगी।

IMF ने कहा कि घरेलू मांग, बेहतर आर्थिक स्थिति और निवेश में बढ़ोतरी के कारण भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत में मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बना रहेगा, जिससे विकास की गति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के बावजूद भारत लगातार अपनी विकास रफ्तार को बनाए रखने में सफल रहा है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारत निवेशकों के लिए और भी बड़ा बाजार बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें