मतदाता सूची सुधार पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने साधा ममता सरकार पर निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मरांडी ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य में वोटर लिस्ट की सफाई और सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण के बाद फर्जी वोटर मतदान नहीं कर पाएंगे और इसी वजह से ममता सरकार परेशान है। मरांडी ने दावा किया कि यही वह कारण है जिसकी वजह से बंगाल में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है।

मरांडी ने कहा कि जो लोग वर्षों से फर्जी वोटर बनाकर चुनावी गणित साधते थे, अब वे यह समझ चुके हैं कि उनकी कुर्सी बचना मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के समर्थन में खड़े कुछ वर्ग अब धीरे-धीरे उनसे दूर हो रहे हैं, इसलिए उनका विचलित होना स्वाभाविक है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने की पहल हो रही है, तो उसका विरोध क्यों?

मरांडी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मतदाता सूची को लेकर विवाद और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें