डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने पत्नी संग किया ताज का दीदार, खिंचवाई तस्वीरें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी पत्नी वेनेसा के साथ बुधवार को ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचे। उनका विमान सीधे खेरिया हवाई अड्डे उतरा, जहां से वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल अमर विलास ओबेरॉय पहुंचे। होटल में कुछ देर विश्राम और लंच के बाद ट्रंप जूनियर का काफिला ताजमहल की ओर रवाना हुआ।

ताजमहल परिसर में पहुंचने के बाद ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी वेनेसा ने मशहूर ‘डायना बेंच’ पर बैठकर फोटो खिंचवाईं, जिसे दुनिया भर के पर्यटक अपनी यादों में संजोने के लिए पसंद करते हैं। वेनेसा वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रंप जूनियर व्हाइट आउटफिट में नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके कुछ मित्र भी मौजूद थे, जिनकी पत्नी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। ट्रंप जूनियर ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से सराहा और कुछ वक्त शांत वातावरण में बिताया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी दूर से इस वीवीआईपी मूवमेंट को देखा और तस्वीरें लीं।

आगरा दर्शन के बाद उनका काफिला यहां से जामनगर के लिए रवाना होने वाला है, जहां वे अपने आगे के निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें