झारखंड में 4919 सिपाहियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, दो साल बाद बहाली को मिली हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में पुलिस विभाग में बड़ी बहाली जल्द शुरू होने जा रही है। सिपाही के 4919 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिया गया था कि सिपाही भर्ती प्रक्रिया तत्काल आरंभ की जाए। इसी के बाद विभाग ने काम आगे बढ़ा दिया है। फिलहाल राज्य में सिपाही के कुल 9671 पद रिक्त हैं। सरकार ने इन पदों पर चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति का फैसला लिया है। पहले चरण में 4919 पदों पर बहाली की जाएगी। माना जा रहा है कि सभी 9671 पदों के रोस्टर क्लीयरेंस में लंबा समय लग सकता है, इसलिए पुलिस मुख्यालय द्वारा पहले से तैयार किए गए 4919 पदों के रोस्टर पर ही प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नियुक्ति मार्च 2025 में अधिसूचित झारखंड पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (होम गार्ड), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार की जाएगी।दो साल बाद फिर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
2023 में जिलों में सिपाही नियुक्ति के लिए जेएसएससी ने विज्ञापन जारी किया था, लेकिन बाद में सरकार ने अधियाचना वापस लेते हुए भर्ती रद्द कर दी थी। अब करीब दो साल बाद भर्ती प्रक्रिया दुबारा शुरू हो रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय जल्द ही गृह विभाग को नई अधियाचना भेजेगा।
किस विभाग में कितने पद खाली
सहायक आचार्य – 8000
उप समाहर्ता – 207
डीएसपी – 35
राज्य कर पदाधिकारी – 56
झारखंड शिक्षा सेवा – 10
जिला समादेष्टा – 01
सहायक निबंधक – 08
श्रम अधीक्षक – 14
प्रोबेशन पदाधिकारी – 06
निरीक्षक, उत्पाद – 03
दंत चिकित्सा पदाधिकारी – 22
कीटपालक – 150
20 हजार से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया जारी
जेएसएससी लगभग 20 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चला रहा है। जिन प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया जारी है, उनमें शामिल हैं:
महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा – 488 पद
मैट्रिक स्तरीय परीक्षा – 455 पद
आबकारी सिपाही परीक्षा – 580 पद
पैरामेडिकल संयुक्त परीक्षा – 2532 पद
इंटरमीडिएट लेवल – 863 पद
सचिवालय आशुलिपिक परीक्षा 2024 – 455 पद
झारखंड पुलिस में एसआई – 181 पद
पुलिस सिपाही – 9671 पद
JAP में सिपाही – 639 पद
IRB में सिपाही – 1534 पद
विशिष्ट IRB – 91 पद
जिला/वाहिनी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी – 800 पद
इसके अलावा, एसआई के 946 पद (398 बैकलॉग और 548 नियमित) तथा परिचारी के 29 पदों पर भी गृह विभाग को अधियाचना भेजी गई है।

और पढ़ें