अवैध घुसपैठिए तुरंत लौटे अपने देश : शुभम मंडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ में अवैध घुसपैठ पर कठोर कार्रवाई की मांग

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता शुभम मंडल ने कहा कि पाकुड़ जिले में लगातार बढ़ रही अवैध घुसपैठ राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में बड़ी संख्या में बाहरी लोग फर्जी जाति, निवासी और आधार कार्ड बनवाकर रह रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा अपराध की घटनाएँ भी बढ़ने लगी हैं। शुभम मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध रूप से रह रहे सभी लोगों को शीघ्र अपने देश वापस लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की शांति, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। राज्यपाल से मिलेंगे, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ के गांवों का दौरा करेंगे। मंडल ने बताया कि वे 03/12/2025 को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर पाकुड़ जिले की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट एवं ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही वे पाकुड़ और गोड्डा एवं साहेबगंज जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएँ जानेंगे और जिला प्रशासन को आवश्यक ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि वे जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं और किसी भी प्रकार के जोखिम की चिंता किए बिना पाकुड़ के लोगों के हितों के लिए लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें