बिहार में नए मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, NDA के कोटे से इतने विधायक बनेंगे मंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

बिहार की नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NDA ने अपने प्रमुख घटक दलों BJP और JDU से समान संख्या में नए चेहरों को शामिल करने का फैसला किया है। दोनों दलों से 6-6 विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की तैयारी है। कुल मिलाकर मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल और नए चेहरों की एंट्री निश्चित मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक BJP से 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, जिसमें स्पीकर का पद भी शामिल है। वहीं JDU से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा LJP (रामविलास) से 2, RLM से 1 और HAM से भी 1 विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा। इस तरह NDA के विभिन्न सहयोगी दलों को भी सरकार में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की तैयारी है।

आज नए मंत्रियों के पहले चरण को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें से कुछ प्रमुख नामों को आज राजभवन में आयोजित समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, जबकि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विस्तार क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

नवगठित सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे, जबकि NDA की तरफ से साम्राज चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी उठाएंगे। सरकार गठन के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-कौन से नए चेहरे मंत्रिमंडल में जगह बनाते हैं और किस विभाग का जिम्मा किसे सौंपा जाता है।

बिहार की राजनीति में इस नए सियासी समीकरण को स्थिरता और विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें