नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण धमाका, 7 की मौत; दिल्ली ब्लास्ट लिंक की जांच के दौरान हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर के नौगाम थाना परिसर में देर रात हुए भीषण धमाके ने पूरे सुरक्षा तंत्र को झकझोर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में कई पुलिसकर्मी, फॉरेंसिक टीम के सदस्य और थाने में मौजूद अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

घटना उस समय हुई जब थाने के अंदर दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ चल रही थी। विस्फोट इतना तेज था कि थाना परिसर के कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद पुलिस, CRPF, बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँची।

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि थाने में सीज किए गए विस्फोटक पदार्थ भी रखे गए थे। आशंका है कि इन्हीं अत्यधिक संवेदनशील सामग्री में किसी तकनीकी त्रुटि, गलत हैंडलिंग या पूर्व-नियोजित छेड़छाड़ से धमाका हुआ हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी संभावनाओं पर जांच जारी है।

घटना के तुरंत बाद श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की समीक्षा की। अधिकारियों का कहना है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

पूरे थाना परिसर को सील कर दिया गया है और खोजी कुत्तों की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस धमाके को दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी हमले से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि पूछताछ और संदिग्धों की कड़ी यहां तक आती है।

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को अत्यंत संवेदनशील और गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना है। जांच एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विस्फोट किसी आतंकी साजिश, लापरवाही, या तकनीकी गलती का नतीजा था।

क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें