एक्सआईएसएस में आयोजित हुआ “मैक्स्फेस्ट 4.0”, मार्केटिंग प्रतिभा का मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: जेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS), रांची ने शनिवार, को अपने इंटर बी-स्कूल फेस्ट “मैक्स्फेस्ट 4.0” का चौथा संस्करण आयोजित किया। यह आयोजन मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम और इसके मार्केटिंग क्लब मार्कबज़ द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें बी-स्कूल के अग्रणी छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस फेस्ट में सरला बिरला विश्वविद्यालय, सेंट जेवियर्स कॉलेज, बीआईटी मेसरा, गोस्सनर कॉलेज, आईएचएम ब्राम्बे और XISS के प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

दिन की शुरुआत दीप प्रज्वलन समारोह से हुई, जिसमें निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे, सहायक निदेशक डॉ. प्रदीप केरकेट्टा एसजे, डीन (अकादमिक) डॉ. अमर एरोन तिग्गा, फाइनेंस ऑफिसर फा. अशोक कन्दुलना एसजे और कार्यक्रम प्रमुखों ने भाग लिया।

अपने उद्घाटन भाषण में, डॉ. कुजूर ने आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना की और कहा,ऐसे आयोजन छात्रों को इनोवेशन और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। आज की दुनिया में, आर्टिफिशियल लर्निंग और डेटा-संचालित रिसर्च मार्केटिंग में तेजी से विकसित हो रही है।

फेस्ट में अनबॉक्स इट, रूरल-ला-कार्टे, मार्कक्विज़्ज़, एड-ओ-रील, शार्क टैंक, डेविल फॉलोज़ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीण मार्केटिंग, ब्रांड रणनीति, उद्यमिता और टीम वर्क में प्रतिभागियों ने अपनी योग्यता दिखाई। पल्स क्लब द्वारा आयोजित फ्लैश मॉब ने उत्साह को और बढ़ाया, जबकि मैक्सिस बैंड और डीजे राहुल वर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाया।

मैक्स्फेस्ट 4.0 के प्रायोजक थे मेधा डेयरी, विकास टेकसेक प्राइवेट लिमिटेड, एडोनिस कंस्ट्रक्शन और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर एरोन तिग्गा और डॉ. बी.पी. महापात्रा के नेतृत्व में हुआ। समन्वयक डॉ. पूजा, डॉ. पिनाकी घोष, डॉ. टीना मुरारका, डॉ. मधुमिता सिंघा, डॉ. प्रत्यूष रंजन, डॉ. फेड्रिक कुजूर, तथा स्टूडेंट वालंटियर्स केशव अग्रवाल और आशना चड्ढा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें