रांची
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, झारखंड में अगले दो से चार दिनों तक शीतलहर का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और गिरावट हो सकती है। राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह के समय घना कोहरा और दिन में ठंडी हवाओं के चलने की संभावना है।
रविवार को राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान का पूर्वानुमान इस प्रकार रहा:
· रांची: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 13°C
· जमशेदपुर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C
· धनबाद: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 16°C
· डाल्टनगंज: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 13°C
· मैक्लूसकीगंज: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 11°C
मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और किसानों को अपनी फसलों की देखभाल के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।









