संथाल हूल एक्सप्रेस टीम
चिकित्सा जगत में मरीजों के निदान और उपचार को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेडियोग्राफरों के सम्मान में हर वर्ष 8 नवंबर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में रेडियोग्राफी और मेडिकल इमेजिंग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
हद की बात है कि रोग की पहचान, आंतरिक अंगों की स्थिति, चोट या बीमारी की जाँच जैसी प्रक्रियाओं में रेडियोलॉजी तकनीक आज स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड सहित कई उन्नत तकनीकें मरीजों के सही उपचार की दिशा तय करने में अत्यंत सहायक रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि रेडियोग्राफर न केवल तकनीकी विशेषज्ञ होते हैं, बल्कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मरीज को विकिरण के दुष्प्रभावों से बचाने में भी अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण साबित हुई थी, जब रोग की जाँच और उपचार में इमेजिंग तकनीक का व्यापक उपयोग हुआ।
विश्व रेडियोग्राफी दिवस पर संथाल हूल एक्सप्रेस (हिंदी दैनिक) ने सभी रेडियोग्राफरों एवं मेडिकल इमेजिंग विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया है, जो प्रतिदिन मरीजों के जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं।









