पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल, केशव महतो और प्रदीप यादव ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड की राजनीति में कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा समर्थन मिला, जब पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव और पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

यह समारोह कांग्रेस भवन, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और प्रदीप यादव ने नए सदस्यों को माला पहनाकर और कांग्रेस का पट्टा देकर स्वागत किया। इस मौके पर केशव महतो ने कहा, “जननायक राहुल गांधी के संघर्षों और देश में वोट चोरी को रोकने के लिए अब लोग जागरूक हो रहे हैं। यह उसी का परिणाम है कि नए और बिछड़े लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा यह जुड़ाव राज्य को नई दिशा और दशा देगा और हम किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, अशोक चौधरी, रविन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अजय सिंह, अभिलाष साहु, राजन वर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस जनसमर्थन को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संवर्द्धन माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें