शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमजोरा में प्रभारी शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक पहले भी दो बार ऐसी हरकत करते पकड़ा गया था, लेकिन माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। आरोपी शिक्षक द्वारा पुनः तीसरी बार फिर वही हरकत करने पर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील चैट करने और अनुचित व्यवहार का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें