ब्लड बैंक संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय , सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ अपर मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची ::स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। वीसी का उद्देश्य राज्यभर में ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन और नेशनल ब्लड पॉलिसी 2002 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत सभी NGO को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि वॉलंटरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा मिल सके।

ब्लड बैंक ऑडिट रिपोर्ट शनिवार तक मांगी गई
उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर सरकारी और निजी ब्लड बैंकों की ऑडिट रिपोर्ट शनिवार तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

एलिसा टेस्ट सुविधा अनिवार्य

जहां-जहां ब्लड बैंक में एलिसा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां इसे तत्काल प्रभाव से स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, टेस्टिंग में फोर्थ जनरेशन किट्स के प्रयोग पर बल दिया गया।

लाइसेंस नवीनीकरण और ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट

सिंह ने निर्देश दिया कि सभी ब्लड बैंक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण (Renewal) या नए लाइसेंस के लिए आवेदन ONDLS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन सबमिट करें। उन्होंने ड्रग डायरेक्टर को शीघ्र अपडेटेड रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

ब्लड रिप्लेसमेंट पर रोक

अपर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में ब्लड रिप्लेसमेंट नहीं किया जाएगा। ब्लड कलेक्शन केवल स्वैच्छिक दाताओं के माध्यम से ही किया जाए।

डेटा प्रबंधन और रिकॉर्ड अपडेट

उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लड डोनर, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ई-रक्त पोर्टल पर अपडेट किया जाए। साथ ही, आरटी-पीसीआर और ट्रूनेट मशीनों को भी अद्यतन किया जाए।

ब्लड बैंक में योग्य चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि ब्लड बैंक का प्रभारी यथासंभव एमडी पैथोलॉजी डॉक्टर होना चाहिए, और उन्हें कहीं अन्यत्र प्रतिनियुक्त नहीं किया जाए। साथ ही, टेक्निकल स्टाफ और काउंसलर की पर्याप्त नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाए। जिन जिलों में एमडी पैथोलॉजिस्ट नहीं हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए गए।

ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना का आदेश

राज्य के सभी जिलों में ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना शीघ्र करने का आदेश दिया गया।

रक्तदाताओं में विश्वास बढ़ाने पर बल

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि रक्तदाताओं में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स बढ़ाए जाएं और इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कारपोरेशन के एमडी अबु इमरान, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा, एनएचएम निदेशक शशि को प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, तथा डीआईसी सिद्धार्थ सान्याल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें