गुरुद्वारा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व समारोह में आमंत्रित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के गुरुद्वारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड की ओर से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में प्रकाश पर्व उत्सव समारोह मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश मिड्ढा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

इस धार्मिक आयोजन में सामुदायिक सद्भाव और धार्मिक सौहार्द का संदेश प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान और सद्भावना बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें