उधवा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, भाई गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]



उधवा ।राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला भट्टा में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बेलाल मोमिन (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल उनके भाई जलाल मोमिन (45 वर्ष) हैं। घटना तब हुई जब दोनों भाई अपने खेत में जुताई कर रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाफिजुद्दीन मोमिन समेत लगभग 14 लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और जुताई करने से रोकने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बेलाल मोमिन के पेट में चाकू घोंप दिया और जलाल मोमिन पर भी चाकू और हंसिये से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेलाल मोमिन की मौत पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई, जबकि जलाल मोमिन का इलाज मालदा के एक निजी अस्पताल में जारी है।

मृतक की पत्नी सालेहा बीवी के बयान पर राधानगर थाना में हाफिजुद्दीन मोमिन समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें