उधवा में जाली नोट और नशीले पदार्थों के नेटवर्क का खुलासा, एक किशोर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]



उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के मिर्जानगर मेला में सोमवार की रात जाली नोट और नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने एक युवक को जाली नोट के साथ पकड़ा, जिसने पूछताछ में नेटवर्क के मुख्य सरगना का नाम बताया है। जानकारी के अनुसार, काली पूजा में आयोजित मेले के दौरान मनीष कुमार और उसके दो साथी जाली नोट से जुआ खेल रहे थे। जब लोगों को शक हुआ तो उनकी तलाशी ली गई और जाली नोट बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने मनीष कुमार को पकड़कर मंदिर कमेटी को सौंप दिया, जबकि उसके दो साथी उत्पल साहा और गंगा राजवंशी फरार हो गए।

पूछताछ में मनीष कुमार ने बताया कि जाली नोट उत्पल साहा से मिले थे और यह गिरोह जाली नोट के साथ-साथ एमडीए जैसे नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार भी चलाता है। राधानगर थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के स्वलिखित बयान के आधार पर राधानगर थाना में कांड संख्या-435/25 दिनांक-21/10/25 को धारा-178/179/180 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को निरुद्ध किया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

—संवाददाता मोहम्मद शाहिद अनवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें