राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में सात विकास योजनाओं का शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजमहल । राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण और पेवर्स ब्लॉक लगाने के कार्य शामिल हैं।

विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ और नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने संयुक्त रूप से इन योजनाओं का शिलान्यास किया। श्री मारूफ ने कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विधायक लगातार प्रयासरत हैं।

शिलान्यास की गई योजनाओं में शामिल हैं:

· वार्ड 1: एनएच-80 से नाबिर शेख के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण
· वार्ड 5: कब्रिस्तान से पीसीसी रोड तक पेवर्स ब्लॉक लगाना
· वार्ड 6: कैलाश मंडल से पंचू मंडल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण
· वार्ड 11: विनय हजारी से विनोद हजारी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण
· वार्ड 14: मौला शेख से गनी शेख के घर तक पेवर्स ब्लॉक लगाना
· वार्ड 2: एनएच-80 से राजीव अली के घर तक पेवर्स ब्लॉक लगाना

नगर पंचायत प्रशासक ने बताया कि संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर झामुमो नगर अध्यक्ष मो. आजाद, नगर सचिव स्मित चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें