तीनपहाड़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई काली पूजा और दीपावली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीनपहाड़। दीपावली के शुभ अवसर पर तीनपहाड़ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में काली पूजा और लक्ष्मी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। सोमवार की रात हुई काली पूजा के साथ ही यहां उत्सव का माहौल शुरू हो गया। क्षेत्र के बभनगामा, नीमगाछी, तीनपहाड़ और बाकुडी सहित कई मंदिरों और घरों में मां काली, लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। विशेष रूप से बभनगामा दुर्गा पूजा मंदिर में आयोजित भव्य काली पूजा ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।
मंगलवार को इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। यह उत्सव धनतेरस से शुरू हुआ है और भाई दूज तक पांच दिवसीय आयोजन के रूप में जारी रहेगा। घर-घर में सुंदर सजावट और दीपों की रोशनी के साथ मनाए जा रहे इस पर्व ने पूरे क्षेत्र में उल्लास और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें