उत्तर प्रदेश से लौटते समय बुजुर्ग श्रमिक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने रेलवे पुलिस से की तलाश की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]



उधवा । राधानगर थाना क्षेत्र के सुखपाड़ा गाँव के 62 वर्षीय हरि मुसहर गाजियाबाद से घर लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने सीतामढ़ी रेलवे पुलिस को लिखित शिकायत देकर उनकी तलाश की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, हरि मुसहर लगभग दो माह पहले मजदूरी के सिलसिले में गाजियाबाद गए थे। कार्य पूरा होने के बाद वे गुरुवार को आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14006) से घर लौट रहे थे। उनके साथ गाँव के पाँच अन्य लोग भी सफर कर रहे थे।

जब ट्रेन सीतामढ़ी जंक्शन पहुँची, तो सभी साथी उतर गए, लेकिन बाद में उन्होंने पाया कि हरि मुसहर ट्रेन में नहीं हैं। स्टेशन परिसर और ट्रेन के डिब्बों में की गई तलाशी के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

लापता हरि मुसहर का रंग सांवला है और घटना के समय वे लाल रंग का कपड़ा पहने हुए थे। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो वे नंबर 7979707596 या 8789845290 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

सीतामढ़ी रेलवे पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें