उधवा प्रशासन ने काली पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


उधवा । काली पूजा पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उधवा प्रशासन की टीम ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुए इस निरीक्षण दल ने मनिहारी टोला, मिर्जानगर, राधानगर, बेगमगंज, श्रीधर, अमानत दियारा, बोतलुटोला, मारोपुर, चांदशहर और कटहलबाड़ी सहित कई क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री तिवारी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को पंडाल प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “प्रशासन काली पूजा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है और सभी प्रमुख पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।”

श्री तिवारी ने किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की अपील की।

इस निरीक्षण के दौरान एएसआई श्रीलाल हांसदा, शिशिर कुमार यादव सहित ग्रामीण पुलिस कर्मी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें