मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]



मंडरो ।मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना डाउन लोकल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के खुलने के बाद मृतक ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, जिस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

रेलवे पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज रेफर किया गया है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें