झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी – सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी। भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो को “सम्मानजनक सीटें” आवंटित की गई हैं। भट्टाचार्य ने कहा जनता ने तय कर लिया है कि वे एनडीए की सरकार को हटाकर महागठबंधन को सत्ता में लाना चाहते हैं। बिहार के लोग भी झारखंड जैसी विकास दर और जीवन स्तर चाहते हैं।


उन्होंने झामुमो और बिहार के रिश्ते को बड़े भाई-छोटे भाई का संबंध बताते हुए कहा कि बिहार में भी वंचित वर्गों को उसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जैसा झारखंड में रहा है। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बारे में भट्टाचार्य ने बताया कि झामुमो ने राजद को 5% हिस्सेदारी यानी 6 सीटें आवंटित की हैं। उन्होंने 2019 के उदाहरण का हवाला देते हुए याद दिलाया कि तब भी झामुमो ने राजद को 7 सीटें दी थीं।झामुमो की केंद्रीय समिति की 15 अक्टूबर को होने वाली बैठक में चुनावी रणनीति और सीटों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि पार्टी फॉर्म ए और फॉर्म बी भरकर चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और भाजपा के खिलाफ मजबूती से मैदान में उतरेगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment