मलेरिया बीमारी को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवीपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र बलमपुर अंतर्गत ग्राम दरंगा में मलेरिया पीभी धनात्मक रोगी अनिल पंडित उम्र 19 वर्ष पिता बालेश्वर पंडित के घर एवं उसके आसपास घर में मास फीवर सर्वे कार्य किया गया। जिसमें अनिल पंडित के परिजन एवं आसपास के घर के सभी सदस्यों का आरडीके से मलेरिया जांच में सभी ऋणात्मक पाए गए एवं कुल 10 व्यक्तियों का रक्त पट संग्रह भी किया गया है। मरीज से यात्रा इतिहास के पूछताछ के क्रम में पता चला कि यह माइग्रेटेड कैस है। मौके पर उपस्थित एमपीडब्लू के द्वारा हमेशा मच्छरदानी के अंदर सोने, मच्छरों से बचने हेतु आसपास सफाई रखने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, पीने के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, बुखार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर में जांच कराने, मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने, ताजा और सादा भोजन करने एवं तरल पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करने, मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर हम उचित ईलाज करने मलेरिया जैसे घातक बीमारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पा सकते है, बताया गया। मौके पर उपस्थित एमपीडब्ल्यू शसोमनाथ रमानी एवं दिवाकर प्रसाद यादव के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें