मालदा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ के तहत स्वच्छता शपथ व प्रभात फेरी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


देशव्यापी “स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत पूर्व रेलवे, मालदा मंडल द्वारा आज विभिन्न स्टेशनों, कॉलोनियों और डिपो में स्वच्छता शपथ समारोह और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (EnHM) प्रदीप दास के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

मालदा टाउन, साहिबगंज, जमालपुर, भागलपुर रेलवे कॉलोनी और क्रू लॉबी सहित कई स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में रेलवे कर्मचारी, उनके परिजन और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने स्वच्छता शपथ ली और प्रभात फेरी में हाथों में स्वच्छता संदेश वाले बैनर और प्लेकार्ड लेकर स्वच्छता के नारे लगाए।

इस अवसर पर यात्रियों व स्टॉल मालिकों के बीच भी संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य साफ-सुथरे और सुरक्षित रेलवे वातावरण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें