कटकमदाग सीएसपी सेंटर लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग। कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी दामोडीह गांव में हुए 2.52 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 39,500 रुपये नकद, एक देसी कट्टा, दो बाइक, मोबाइल फोन और बैंक के कई दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुजीत गिरी और लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन 09 सितंबर को दो युवक ग्राहक बनकर सीएसपी सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने संचालिका खेलांति देवी को पैसे जमा करने के नाम पर बातों में उलझाया और मौका पाकर कैश काउंटर से 2 लाख 52 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। सक्रिय रक्षक सैट टीम पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए गठित रक्षक सैट टीम लगातार सक्रिय है और इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है। सीएसपी सेंटर संचालिका खेलांति देवी ने इस तेज कार्रवाई के लिए हजारीबाग पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें