हजारीबाग होमगार्ड अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापननियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग, राज्यपाल ने दिलाया आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। हजारीबाग होमगार्ड विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत चयनित 1298 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के दिशा-निर्देश पर और हजारीबाग विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जेएलकेएम उदय मेहता के नेतृत्व में सौंपा गया। उदय मेहता ने राज्यपाल को बताया कि नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 114 दिनों से धरना पर बैठे हैं। हजारीबाग से रांची तक पैदल मार्च, भिक्षाटन और नगर भ्रमण जैसे आंदोलनों के बावजूद सरकार से केवल आश्वासन मिला है। राज्यपाल ने अभ्यर्थियों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से बातचीत कर नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर देंगे। इस मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव उदय मेहता के साथ हजारीबाग नवनियुक्त होमगार्ड संघ के अध्यक्ष रंकज सिंह, सचिव जीतू मेहता, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, दीपक मेहता, सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें