देवघर डीएसए सचिव पर गाज, बैडमिंटन कोच ने लगाया उत्पीड़न का आरोपशो-कॉज नोटिस जारी, चार साल का हिसाब मांगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवघर। जिला खेल प्राधिकरण यानी के सचिव और कोषाध्यक्ष पर बैडमिंटन कोच यशराज गुप्ता डीएसए द्वारा लगाए गए मानसिक उत्पीड़न और वेतन कटौती के आरोपों के बाद खेल विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने सचिव आशीष झा को शो-कॉज नोटिस जारी कर अप्रैल 2021 से मार्च 2025 तक का पूरा वित्तीय ब्योरा मांगा है। जिला खेल पदाधिकारी ने नोटिस जारी कर इंडोर स्टेडियम के सभी खर्च, आय-व्यय, सरकारी अनुदान, टिकट/किराया संग्रह और रखरखाव का विवरण प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही शाम 4 से 7 बजे तक निजी प्रशिक्षण की अनुमति पर भी स्पष्ट राय देने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, केकेएन स्टेडियम का ब्योरा भी मांगा गया है। कोच यशराज गुप्ता ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के जनता दरबार में भी शिकायत दर्ज कराई थी। डीसी ने जिला खेल पदाधिकारी को सभी हितधारकों की बैठक बुलाने का आदेश दिया है। बैठक में डीसी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसओ, डीएसए सचिव, व्यवसायी और खिलाड़ी शामिल होंगे। कोच का आरोप है कि सचिव और कोषाध्यक्ष ने वेतन में कटौती और आय का मनमाना इस्तेमाल किया। कोच ने निजी प्रशिक्षण के लिए समय स्लॉट मांगा है और इसके बदले भुगतान की भी सहमति दी है। प्रशासन का कहना है कि वित्तीय पारदर्शिता जरूरी है और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें