सीएम हेमंत सोरेन से मिला राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रतिनिधिमंडल ,गुरुजी के पैतृक आवास की मिट्टी भेंट कर भारत रत्न देने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास नेमरा गांव की मिट्टी भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनकी पहल पर 5 से 7 सितंबर तक नेमरा से रांची तक पदयात्रा आयोजित की गई थी। इस पदयात्रा का उद्देश्य दिवंगत गुरुजी शिबू सोरेन के समाज सुधारक कार्य, त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
युवा शक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार भारत सरकार से पहल कर गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करे। साथ ही रांची के कांके डैम या हटिया डैम के पास उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की भी सिफारिश की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यह कदम झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा।
मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव सहित दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदीया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें