मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजधानी रांची में आयोजित भव्य समारोह में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य गणित एवं विज्ञान और गोड्डा जिले के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 01 से 05 को नियुक्ति पत्र सौंपा। समारोह में उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा –


“आज रांची में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य गणित एवं विज्ञान तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 01 से 05 का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। आप सभी नव-चयनित सहायक आचार्य को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। नए आचार्यों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। उन्होंने सभी नए आचार्यों से बच्चों की शिक्षा और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें