सीयूजे की एमबीए छात्राओं ने इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025’ में पाया दूसरा स्थान, जीता 10 हजार का पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

:
रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय सीयूजे की एमबीए 2024-26 की छात्राएं आकांक्षा और शालिनी कुमारी ने ‘इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025’ में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। यह क्विज पटना स्थित एल.एन. मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के यूजी व पीजी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में एमिटी बिजनेस स्कूल, पटना महिला कॉलेज, इम्पैक्ट कॉलेज, आर्केड बिजनेस स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र शामिल थे। सीयूजे के कुलपति प्रो. के.बी. दास ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के सभी संकाय सदस्यों के साथ मिलकर दोनों छात्राओं को बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. बटेश्वर सिंह एवं अन्य प्राध्यापकों ने कहा कि विभाग क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है।
आकांक्षा और शालिनी ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विभाग और विश्वविद्यालय द्वारा लगातार मिल रहे सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें